लाइव न्यूज़ :

यूपी: युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ला रही इंटर्नशिप स्कीम, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

By भाषा | Updated: February 10, 2020 00:20 IST

मुख्यमंत्री ने रविवार को श्रम और सेवा योजन विभाग द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार एक इंटर्नशिप योजना लेकर आ रही है। इसके तहत 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले नौजवानों को विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों में इंटर्नशिप की योजना शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा इंटर्नशिप करने वाले हर युवा को हर महीने ढाई हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए एक एचआर सेल भी बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों में इंटर्नशिप की योजना शुरू करने का ऐलान करते हुए कहा इंटर्नशिप करने वाले हर युवा को हर महीने ढाई हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने रविवार को श्रम और सेवा योजन विभाग द्वारा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार एक इंटर्नशिप योजना लेकर आ रही है। इसके तहत 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन करने वाले नौजवानों को विभिन्न तकनीकी संस्थानों और उद्योगों से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 6 महीने और साल भर की इंटर्नशिप करने वाले प्रत्येक नौजवान को मानदेय के तौर पर हर महीने 2500 रुपये दिया जाएगा। जिसमें 1500 रुपये केंद्र सरकार और 1000 रुपये प्रदेश सरकार देगी।

इंटर्नशिप पूरी होने के बाद युवाओं के प्लेसमेंट की व्यवस्था भी सरकार करेगी। इसके लिए एक एचआर सेल भी बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में होने वाली पुलिस की भर्ती में 20 फीसदी बालिकाओं को अनिवार्य रूप से भर्ती किया जाए। जिससे प्रदेश के सुरक्षा में उनका बड़ा योगदान हो सके।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कौशल मिशन के कार्यक्रम को तेज किया गया। श्रम और सेवा योजन विभाग के माध्यम से जो कार्य पूर्ववर्ती सरकारें पांच वर्ष में कर पाती थीं, हमने उनसे तीन गुना ज्यादा कार्य मात्र तीन वर्ष में करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चुतर्थ, तृतीय और द्वितीय श्रेणी के नॉन गजेटेड पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया को समाप्त किया। उत्तर प्रदेश, देश का पहला राज्य है, जो तीन वर्ष के अंदर ढाई लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रहा है। इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आने के साथ ही 35 लाख नौजवानों को नौकरी और रोजगार से जोड़ा गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनौकरीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं