लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर में जल संसाधनों के एकीकृत प्रबंधन के लिए विधेयक लाएगी सरकार

By भाषा | Updated: August 8, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त सरकार पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं ब्रह्मपुत्र बेसिन क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के उपायों एवं जल संसाधनों के एकीकृत प्रबंधन के लिए प्राधिकरण स्थापित करने के उद्देश्य से जल्द ही संसद में एक विधेयक पेश करेगी।

यह जानकारी जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने संसद की जल संसाधन संबंधी स्थायी समिति को दी है। इससे संबंधित रिपोर्ट पांच अगस्त को लोकसभा में पेश की गई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, विभाग ने समिति को बताया है कि पूर्वोत्तर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम एवं ब्रह्मपुत्र बेसिन क्षेत्र में जल संसाधनों के एकीकृत प्रबंधन के उद्देश्य से ‘पूर्वोत्तर जल प्रबंधन प्राधिकरण’ की स्थापना के लिए विधेयक लाया जाएगा।

विभाग ने बताया कि मसौदा विधेयक तैयार कर परामर्श के लिए सभी पक्षकारों, संबंधित राज्यों, मंत्रालयों, नीति आयोग को भेजा गया था। इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की पहल पर पिछले वर्ष मार्च में पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों एवं संबंधित राज्यों के मंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया था।

इसने कहा कि अभी मसौदा कैबिनेट नोट सहित मसौदा विधेयक पर विधि एवं न्याय मंत्रालय विचार कर रहा है तथा संसद में विधेयक को जल्द से जल्द पेश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, मसौदा पूर्वोत्तर जल प्रबंधन प्राधिकरण विधेयक में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र और बराक नदी बेसिन को एकल प्रणाली के रूप में तथा पारिस्थितिकी के अनुरूप एक साझा सामुदायिक संसाधन के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि बेसिन राज्यों को खाद्य सुरक्षा हासिल करने, लोगों की आजीविका में सहायता तथा समान एवं स्थायी विकास सुनिश्चित करने में मदद मिले।

इसमें कहा गया है कि प्रस्तावित विधेयक में संबंधित राज्य अपने-अपने क्षेत्रों में अंतरराज्यीय नदी बेसिन में जल प्रबंधन, विकास और विनियमन समानता के आधार पर एवं स्थायी तौर पर कर सकेंगे बशर्ते कि जल का इष्टतम उपयोग एवं पर्याप्त नदी प्रवाह...नदी बेसिन मास्टर योजना के अनुसार हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?