लाइव न्यूज़ :

सरकार नोटरी अधिनियम में संशोधन करेगी, मसौदा विधेयक सार्वजनिक किया गया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सरकार ने नोटरी अधिनियम को संशोधित करने का प्रस्ताव रखा है, ताकि अधिक से अधिक युवा वकीलों को इस क्षेत्र में प्रवेश मिल सके और किसी व्यक्ति को एक निश्चित अवधि तक ही इस कार्य में रहने दिया जाये। विधि मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रस्तावित संशोधन विधेयक में सम्बद्ध सरकार द्वारा पेशागत कदाचार के मामलों में नोटरी प्रैक्टिस प्रमाण पत्र को निलंबित करने की शक्ति का विस्तार करने का भी प्रयास किया गया है।

प्रस्तावित संशोधन विधेयक नोटरी द्वारा किए जा रहे संबंधित कार्यों के डिजिटीकरण से संबंधित भी है।

फिलहाल नोटरी के तौर पर शुरुआती नियुक्ति के बाद प्रैक्टिस के प्रमाणपत्र के नवीनीकरण के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘…(प्रस्तावित संशोधन विधेयक में) नोटरी की सेवा की अधिकतम अवधि 15 वर्ष निर्धारित करने का प्रस्ताव है, जिसमें पांच साल के शुरुआती कार्यकाल के बाद पांच-पांच साल के ही दो नवीकरण विस्तार शामिल होंगे।’’

मंत्रालय ने कहा है कि मसौदा विधेयक की प्रति विधायी-पूर्व परामर्श के लिए मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। जिस पर 15 दिसम्बर तक टिप्पणी या अपने विचार प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित