लाइव न्यूज़ :

सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ कड़ा रूख रखती है लेकिन चीनी सैनिकों का स्वागत करती है: महबूबा

By भाषा | Updated: October 4, 2021 15:36 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के स्पष्ट संदर्भ में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को आरोप लगाया कि जहां कहीं भी मानवाधिकारों और गरिमा को ठेस पहुंची है, वहां धारा 144 लागू करना केंद्र के पसंदीदा नजरिये के रूप में सामने आया है।

उन्होंने दावा किया कि सरकार अपने ही लोगों के खिलाफ कड़ा रूख रखती है लेकिन चीनी सैनिकों का बाहें खोल कर स्वागत करती है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी।

कई विपक्षी नेताओं ने रात में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में जाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया।

पीडीपी प्रमुख ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जहां भी मानवाधिकारों और गरिमा को कुचला जाता है, वहां धारा 144 लागू करना भारत सरकार के पसंदीदा दृष्टिकोण के रूप में सामने आया है। यह सरकार अपने ही लोगों के साथ कड़े रूख का उपयोग करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाती, लेकिन खुले हाथों से चीनी सैनिकों का स्वागत करती है।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘2019 के बाद से जम्मू-कश्मीर में किए गए उत्पीड़न की तुलना भी नहीं की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर में उदासीनतापूर्ण रवैये के साथ जो कुछ शुरू हुआ था, वह अब पूरे देश में फैल गया है। हम कब बोलेंगे?’’

लखीमपुर खीरी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश नया जम्मू-कश्मीर बन गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश ‘नया जम्मू-कश्मीर’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos