लाइव न्यूज़ :

UP Taja Khabar: 'बरेली में प्रवासी श्रमिकों पर रासायनिक घोल के छिड़काव पर सरकार ने संज्ञान लिया'

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:41 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संभवत: स्थानीय कर्मचारियों ने अनजाने में या संक्रमण की आशंका को खत्म करने के लिये अति उत्साह में श्रमिकों पर इस प्रकार का छिड़काव किया हो।

Open in App

नई दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रवासी मजदूरों पर संक्रमण की आशंका को खत्म करने के लिये स्थानीय कर्मचारियों द्वारा रासायनिक घोल का छिड़काव करने की घटना को ‘अति उत्साह में की गयी कार्रवाई’ बताते हुये कहा कि स्थानीय प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुये कार्रवाई की है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संभवत: स्थानीय कर्मचारियों ने अनजाने में या संक्रमण की आशंका को खत्म करने के लिये अति उत्साह में श्रमिकों पर इस प्रकार का छिड़काव किया हो। उल्लेखनीय है कि रविवार को बाहरी जिलों से बरेली पहुंचे प्रवासी मजदूरों को "संक्रमण मुक्त करने के लिए" स्थानीय बस अड्डे पर यातायात पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने "सोडियम हाइपोक्लोराइड" के घोल का उन पर छिड़काव किया। 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। अग्रवाल ने कहा कि बरेली के जिलाधिकारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि कुछ कर्मचारियों ने अतिसक्रियता में यह काम किया है जिसकी कोई जरूरत नहीं थी। 

अग्रवाल ने कहा कि लोगों को संक्रमणमुक्त करने के लिये इस तरह का छिड़काव करने की बात दिशानिर्देशों में शामिल नहीं है। वायरल वीडियो में छिड़काव से पहले एक कर्मचारी को श्रमिकों से अपनी आंख बंद करने को कहते सुना गया। छिड़काव के बाद कुछ लोगों ने आंख में जलन की शिकायत की।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया