लाइव न्यूज़ :

सरकार ने रीट में लापरवाही मामले में एक आरएएस, दो आरपीएस सहित कई कर्मियों को निलंबित किया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 00:11 IST

Open in App

जयपुर, 28 सितंबर राजस्थान सरकार ने रविवार को आयोजित राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने को लेकर सख्त कार्यवाही करते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के 13 कर्मियों और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है।

एक अधिकारी के अनुसार, सवाईमाधोपुर जिले के वजीरपुर के राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (उपखंड अधिकारी) नरेन्द्र कुमार मीणा और राजस्थान पुलिस सेवा के दो अधिकारियों नारायण तिवाडी और राजूलाल मीणा को निलंबित किया गया है।

इनके अलावा शिक्षा विभाग ने 13 कर्मियों को निलंबित किया गया है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि शिक्षा विभाग के 13 कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पायी गई इसलिये उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘‘रीट परीक्षा में अब तक प्राप्त जानकारी के आधार पर शिक्षा विभाग के 13 कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका की सूचना मिली थी जिस पर कार्यवाही करते हुए सभी 13 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। अब आगे पुलिस जांच रिपोर्ट मे दोष सिद्ध होने के बाद इनकी सरकारी सेवा से बर्खास्तगी होगी।’’

जिन लोगों को निलंबित किया गया है उनमें 10 अध्यापक, एक व्याख्याता, एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक और एक कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। ये लोग सिरोही, जालौर, बाडमेर, नागौर, डूंगरपुर, राजसमंद, भरतपुर और बूंदी जिलों में तैनात थे।

सिरोही में एक हेड कांस्टेबल और सवाईमाधोपुर में दो कांस्टेबल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

रीट परीक्षा में नकल रोकने के लिये विशेष इंतजाम किये गये थे। इस परीक्षा के लिये 16.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा था।

पुलिस ने परीक्षा के दौरान कई डमी उम्मीदवारों और नकल गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों को नकल, धोखाधड़ी की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए