लाइव न्यूज़ :

सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने को प्रयासरत : नरेंद्र सिंह तोमर

By भाषा | Updated: February 27, 2021 15:27 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 फरवरी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आजीविका मिशन देश की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

तोमर ने सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने तथा उनकी प्रतिभाओं को देशवासियों के समक्ष लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वर्ष 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि मंत्री ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को बेहतर मंच देने के लिए ही आजीविका सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने सरस आजीविका मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला शिल्पकारों से उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। सरस मेले में 27 राज्यों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह