लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में भिखारियों के पुनर्वास के लिए सरकार ने शुरू की पायलट परियोजना

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर राष्ट्रीय राजधानी को भिखारियों से मुक्त करने के प्रयास में सरकार ने, मध्य दिल्ली में भिखारियों को प्रशिक्षण और कौशल विकास के जरिये आजीविका कमाने का अवसर देने के लिए सोमवार को एक पायलट परियोजना की शुरुआत की।

सामाजिक कल्याण विभाग और मानव विकास संस्थान द्वारा फरवरी में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, दिल्ली में लगभग 2,0719 लोग भीख मांगने का काम करते हैं। इनमें से 10,987 पुरुष, 9,541 महिलाएं और 191 ट्रांसजेंडर हैं। भीख मांगने वालों की सबसे ज्यादा संख्या (2,797) पूर्वी दिल्ली जिले में है।

यह परियोजना पुरुषों के लिए आश्रय गृह, कटरा मौला बक्श, रोशनआरा रोड पर और महिलाओं के लिए आश्रय गृह (डीयूएसआईबी रात्रि आश्रय), खैरिया मोहल्ला, रोशनआरा रोड पर क्रियान्वित की जाएगी। विभाग ने महिलाओं को तीन महीने तक खाद्य प्रसंस्करण (जैम, जेली, अचार) में प्रशिक्षण देने का काम मोजैक प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा है। इसके अलावा आश्रय अधिकार अभियान के तहत पुरुषों को मोबाइल की मरम्मत का काम सिखाया जाएगा।

सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने परियोजना की शुरुआत करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को भिखारियों से मुक्त करना और भीख मांगने वालों का पुनर्वास करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है