लाइव न्यूज़ :

सरकार बताए कि चीन के साथ सैनिकों की वापसी लेकर हुईं वार्ताओं का कोई 'नतीजा क्यों नहीं निकला': कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 18, 2021 23:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल कांग्रेस ने रविवार को सरकार से स्पष्ट करने की मांग की कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले अन्य क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी को लेकर चीन के साथ हुई वार्ताओं का कोई ''नतीजा क्यों नहीं निकला।''

कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अजय माकन ने मीडिया में आईं उन खबरों का हवाला देते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगा, जिनमें कहा गया है कि चीन ने हॉट स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग से सैनिकों को पीछे हटाने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने पूछा, ''रक्षा मंत्री के वादे के अनुसार विवादित इलाकों से वापसी के लिए हुईं वार्ताओं का भारत के पक्ष में कोई परिणाम क्यों नहीं निकला।''

माकन ने एक बयान में कहा, ''चीन के साथ सैन्य वार्ताएं विफल होने और हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता के साथ समझौता होने के बाद चीन से हमारा क्षेत्र वापस हासिल करने के लिए मोदी सरकार के पास क्या योजना है? प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। ''

दोनों देशों के बीच इस महीने की शुरुआत में हुईं नए दौर की सैन्य वार्ताओं में आगे की कोई राह नजर नहीं आई।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा था कि दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में तनाव वाले शेष हिस्सों हॉप स्प्रिंग, गोगरा और देपसांग से सैनिकों की वापसी को लेकर विस्तृत चर्चा की और संयुक्त रूप से जमीन पर स्थायित्व कायम करने, नए विवादों से बचने और शेष मुद्दों के शीघ्र निपटारे पर सहमति जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो