लाइव न्यूज़ :

सरकार बताये ग़रीबों को टीका कब लगेगा: अखिलेश

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:11 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र), 12 जनवरी समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘'भाजपा की कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाऊंगा’' कहकर टीकाकरण पर प्रदेश व्‍यापी बहस शुरू करने के बाद मंगलवार को कहा कि ''कोरोना का टीका गरीबों को कब लगेगा, मुफ़्त में लगेगा या पैसे से लगेगा, यह सरकार बताए।''

यहां श्रीराम पीजी कालेज, आदमपुर निगोह में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। यादव ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी में गरीबों को परदेस से घर वापस लाने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया।

उन्होंने कहा, ''मजदूर गुजरात, महाराष्ट्र से साइकिल से व पैदल ही चल दिए, लेकिन सरकार ने कुछ नहीं किया जबकि सरकार के पास 90 हजार बसें है। अगर वही बसें सरकार चला देती तो रास्ते में लोग नही मरते।''

यादव ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मरने वालों की कोई मदद नहीं की। उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसान आंदोलन का समर्थन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो