लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर को लेकर विश्वास बहाली के कदम उठाए सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 26, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर को चुनाव से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा देने के साथ ही विश्वास बहाली के कदम उठाने चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों ने न्यूनतम मांगें रखीं, लेकिन सरकार को इनको लेकर अधिक समग्रता और गर्मजोशी के साथ कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी दलों ने बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया और मेरा मानना है कि सरकार को इसकी सराहना करनी चाहिए कि बड़े पैमाने पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया। अब गेंद सरकार के पाले में है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में ज्यादातर दलों ने पूर्ण राज्य के दर्जे को बहाल करने की मांग पर जोर दिया।

‘‘जनमत संग्रह के वादे’’ से संबंधित फारूक अब्दुल्ला के एक बयान पर सिंघवी ने कहा, ‘‘ कोई भी जनमत संग्रह की बात नहीं कर रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने जो कहा है, वो एक ऐतिहासिक बिंदु है। कोई उन विषयों के बारे में भी बात नहीं कर रहा है, जो अदालत के विचाराधीन हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को विश्वास बहाली के कदम उठाने चाहिए। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली से लौटने पर श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि वह बैठक पर कोई और बयान देने से पहले अपनी पार्टी के नेताओं और गुपकर गठबंधन (पीएजीडी) के घटक दलों के साथ चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से जनमत संग्रह का वादा किया था, लेकिन वह पलट गए। फारुक ने यह भी कहा कि 1996 के चुनाव से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिंह राव ने सदन के पटल से स्वायत्तता का वादा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?