लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जुड़े रोगों पर नियंत्रण के लिए ठोस उपाय करे सरकार : मायावती

By भाषा | Updated: May 23, 2021 12:52 IST

Open in App

लखनऊ, 23 मई बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कोरोना वायरस से संबंधित बताए जा रहे फंगस और अन्य रोगों को जानलेवा बताते हुए देश में अभी तक की स्वास्थ्य तैयारियों को आधा-अधूरा करार दिया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को ठोस उपायों पर काम करने की सलाह दी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, “केवल कोरोना वायरस का प्रकोप ही नहीं बल्कि इससे जुड़े फंगस आदि के दूसरे रोग भी अति-गंभीर व जानलेवा हैं। इसके लिए भी केन्द्र और राज्य सरकारों को पूरी गंभीरता के साथ ठोस उपायों पर काम करना अत्यन्त जरूरी है क्योंकि कोरोना के मामले में देश में तैयारी अभी तक काफी कम व आधी-अधूरी लगती है।” सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा, “घातक कोरोना से जुझ रही जनता को इससे निजात पाने के लिए टीके की देश में जितनी सख्त जरूरत है उससे कहीं कम उपलब्ध होने से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा की यही मांग है कि, “ केन्द्र और राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समर्थन से इस संबंध में प्रभावी नीति बनाकर उसपर ईमानदारी से अमल करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?