लाइव न्यूज़ :

दलितों पर हो रहे अत्याचारों को सख्ती के साथ रोके सरकार : मायावती

By भाषा | Updated: November 29, 2021 15:01 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार सदस्यों और आजमगढ़ जिले में दलित पति-पत्नी की गला काटकर हत्या किए जाने की घटनाओं की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार को दलितों पर हो रहे ‘‘अत्याचारों’’ को सख्ती के साथ रोकना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''यूपी में प्रयागराज की घटना के बाद, अब आजमगढ़ में दलित पति-पत्नी की कल रात गला काटकर हत्या किए जाने की घटना अति-दुःखद, दर्दनाक व अति-निन्दनीय है।'' उन्होंने कहा, ''दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरन्त सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई करे, बसपा की यह माँग है।''

गौरतलब है कि आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के तीथऊपुर गांव में दलित पति-पत्नी की धारदार हथियार से रविवार रात हत्या कर दी गई।

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने सोमवार को बताया कि चकबंदी विभाग में लेखपाल के पद पर मऊ जिले में कार्यरत तीथऊपुर गांव निवासी नगीना (55) और उनकी पत्नी नगीना देवी (52) की रविवार रात उनके घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गए।

इससे पहले, पिछले सप्ताह बुधवार रात प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी गांव में एक दलित परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे