लाइव न्यूज़ :

सरकार किसानों को बदनाम करना बंद करे, कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर बात करें: बादल

By भाषा | Updated: December 25, 2020 21:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 दिसंबर शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार को किसानों को बदनाम करना बंद करना चाहिए और अपने विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर उनसे बातचीत करनी चाहिए।

शिअद अध्यक्ष ने यहां एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली की सीमाओं पर भयंकर ठंड में खुले में रह रहे किसानों की पीड़ा के प्रति ''कठोर और असंवेदनशील रवैया'' अपनाया है।

शिअद नेता ने कहा, “इससे ऐसा लगता है कि सरकार तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाले किसानों को दंडित करना चाहती है। यही कारण है कि केंद्र ने ऐसी नीति अपनाई है जिसका मकसद किसानों को थका देना है।''

उन्होंने कहा, “किसानों को बदनाम करना केंद्र का एकमात्र मकसद रह गया है और ऐसी धारणा बना रही है कि वे जिद्द पर अड़े हुए हैं। जबकि सच्चाई यह है कि जिद्दी केंद्र सरकार है जो देश भर के किसानों के लिए अस्वीकार्य तीन कृषि कानूनों को रद्द करने से इनकार कर रही है।"

बादल ने कहा कि राजग सरकार बिना किसी एजेंडे या समय सीमा के गैर-विशिष्ट बातचीत के निमंत्रण को टालकर किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें।

उन्होंने कहा कि केंद्र को गंभीरता से तीनों कानूनों को निरस्त करने के तरीकों पर बातचीत करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे