लाइव न्यूज़ :

सरकार को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करना चाहिए: माकपा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी माकपा ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

वामपंथी दल ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्पीड़न बंद किया जाए। दिशा रवि की गिरफ्तारी उत्पीड़न की कार्रवाई है जिसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

उसने यह भी कहा कि दिशा के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लिया जाना चाहिए और उनको रिहा किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनासिक नगर निगम चुनावः उद्धव और राज ठाकरे को झटका, पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, पूर्व महापौर विनायक पांडे, यतिन वाघ, शाहू खैरे और संजय चव्हाण भाजपा में शामिल

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतखरमास बाद सियासत में कदम रखेंगे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत?, राजद ने छेड़ा मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा

क्राइम अलर्टबहला-फुसलाकर खाली घर में ले जाकर, जबरन शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म, समयपुर बादली में 13 वर्षीय लड़की से हैवानियत, बैंक कर्मचारी ऋषभ और सैलून मालिक नरोत्तम उर्फ ​​नेता अरेस्ट

भारतओडिशा में माओवादियों का नेतृत्व करने वाला गणेश उइके मुठभेड़ में मारा गया, उसके सिर पर था ₹1 करोड़ का इनाम

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतभाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले, लिट्टी-चोखा भोज से गायब?, रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 04 में से 03 विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह नाराज?

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतCM रेखा गुप्ता ने मेट्रो से किया सफर, 5 रुपये वाली अटल कैंटीन का किया उद्घाटन

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात