सरकार को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करना चाहिए: माकपा

By भाषा | Updated: February 15, 2021 22:24 IST2021-02-15T22:24:13+5:302021-02-15T22:24:13+5:30

Government should stop harassment of workers: CPI-M | सरकार को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करना चाहिए: माकपा

सरकार को कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद करना चाहिए: माकपा

नयी दिल्ली, 15 फरवरी माकपा ने किसान आंदोलन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

वामपंथी दल ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्पीड़न बंद किया जाए। दिशा रवि की गिरफ्तारी उत्पीड़न की कार्रवाई है जिसकी कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

उसने यह भी कहा कि दिशा के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लिया जाना चाहिए और उनको रिहा किया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में दिशा रवि को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि दिशा रवि (22) को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ के साथ साठगांठ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government should stop harassment of workers: CPI-M

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे