लाइव न्यूज़ :

सरकार को समाधान निकालने के लिए किसानों के साथ वार्ता फिर से शुरू करनी चाहिए : हुड्डा

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:46 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 फरवरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि केंद्र को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ फिर से वार्ता शुरू करनी चाहिए ताकि मुद्दे का समाधान हो।

सरकार ने प्रदर्शन कर रही यूनियनों के साथ 11 दौर की वार्ता की है, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार को जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालना चाहिए। सरकार को वार्ता की प्रक्रिया शुरू करने की पहल करनी चाहिए और किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए।’’

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 2013 में पंचकूला में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितता से जुड़े धन शोधन मामले में हुड्डा और चार सेवानिवृत्त अधिकारियों समेत कुछ अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए जाने के मामले पर भी पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल पूछे गए।

अपनी जान-पहचान वालों को भूखंडों के आवंटन के आरोपों को लेकर पूछे जाने पर हुड्डा ने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि ‘‘यह सारा मामला राजनीति से प्रेरित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, सारी चीजें साफ हो जाएंगी।’’

हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने दावा किया कि बिजली विभाग में सब डिविजनल अधिकारियों की नियुक्ति में दूसरे राज्यों के युवाओं को तरजीह दी गयी।

हुड्डा ने कहा, ‘‘एक तरफ सरकार दावा करती है कि वह हरियाणा के लोगों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में भी 75 प्रतिशत आरक्षण देगी लेकिन सरकार अन्य भर्तियों में स्थानीय युवाओं के बजाए बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरियां दे रही है। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की नीतियों के कारण रोजगार के अवसर पैदा नहीं हो रहे।

विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘सरकार विभिन्न आधार पर एक के बाद भर्तियां रद्द कर रही है। सबसे पहले ग्राम सचिव, फिर पीजीटी संस्कृत शिक्षक और अब टीजीटी अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती रद्द कर दी गयी। सरकार की अनियमितताओं का खामियाजा शिक्षित युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।’’

जहरीली शराब के कारण मौत के बाद हरियाणा सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल नवंबर में जहरीली शराब पीने के कारण 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और राज्य में शराब का बड़ा घोटाला उजागर हुआ था।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी लेकिन सरकार उसे सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है, क्योंकि बड़े नामों का खुलासा हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह