लाइव न्यूज़ :

तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करे सरकारः अशोक तंवर

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:11 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), पांच जून पूर्व सांसद और अपना भारत मोर्चा के संयोजक डॉ. अशोक तंवर ने शनिवार को किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं और हरियाणा में विधायकों, सांसदों व नेताओं का सब जगह घेराव हो रहा है, ऐसा कब तक चलेगा, लोकतंत्र व हरियाणा के लिए यह स्थिति ठीक नहीं।

तंवर ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा 'जब किसान इन कानूनों को मानने के लिए तैयार नहीं है तो सरकार को इन्हें वापस ले लेना चाहिए। मेरी सरकार से अपील है कि वह वार्ता के माध्यम से इस आंदोलन को समाप्त करे। '

पूर्व सांसद ने कोरोना से बचाव के लिए देशवासियों के मुफ्त टीकाकरण और संक्रमितों के मुफ्त उपचार की वकालत की। उन्होंने कहा ''भारतवासी तब बचेंगे जब निशुल्क टीकाकरण और मुफ्त इलाज होगा। जब तक भारत में कोरोना रहेगा तब तक दुनिया में कोरोना खत्म नहीं हो सकता है, क्योंकि आबादी के मामले में भारत दूसरे नंबर हैं।''

तंवर ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कोरोना से मौतों के आंकड़े को छुपाया जा रहा है ताकि सरकार की विफलता का लोगों को पता न चल सकें। उन्होंने दावा किया कि कोरोना से सरकारी आंकड़े से 10 गुना ज्यादा मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू