लाइव न्यूज़ :

महामारी के समय जनता को राहत देने के लिए रसोई गैस की कीमतें कम करे सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि महामारी और आर्थिक संकट के समय सरकार का यह कदम उसकी उदासीनता को दिखाता है और लोगों को राहत देने के लिए उसे एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने दावा भी किया कि पिछले कुछ महीनों में रसोई गैस की कीमतों में 240 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

खबरों के मुताबिक, बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर की कीमत 809 से बढ़कर 834.50 रुपये हो गई है।

सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह लोगों के घाव पर नमक छिड़कने के अलावा कुछ नहीं है। पिछले छह मौकों पर रसोई गैस की कीमतों में 240 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नवंबर, 2020 में एक सिलेंडर की कीमत 594 रुपये की थी जो जुलाई, 2021 तक बढ़कर 834 रुपये हो गई है।’’

उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब दाम भी बढ़ते हैं तो मोदी जी का नारा ‘बहुत हुई महंगाई की मार...’ याद आता है। हम सरकार से कहना चाहते हैं कि बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें उस वक्त बढ़ा रही है जब देश के लोग गंभीर संकट से घिरे हैं। यह सरकार की उदासीनता को दिखाता है।’’

उनके मुताबिक, ‘‘भारत में रसोई गैस के दाम ‘सऊदी अरामको’ (सऊदी अरब की कंपनी) की गैस की कीमत से निर्धारित होते हैं। कुछ समय पहले तक सऊदी अरामको की गैस का दाम 587 डॉलर प्रति मीट्रिक टन था तो रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी। अब सऊदी अरामको की गैस के दाम 523 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गये हैं। ऐसे में यहां रसोई गैस की कीमतें कम क्यों नहीं हुई?’’

उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘सरकार एक लोन मेला और लगवा दे ताकि लोग लोन लेकर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस खरीद सकें।’’

सुप्रिया ने सवाल किया कि क्या उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर हासिल करने वाले गरीब परिवार के लोग 834 रुपये की रसोई गैस खरीद सकते हैं?

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की मांग है कि सरकार अपनी संवेदना दिखाते हुए महामारी से जूझ रहे देश को राहत दीजिए और एलपीजी गैस के दाम कम कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए