लाइव न्यूज़ :

महंगाई कम करे सरकार, नहीं तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस : प्रवक्ता

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:51 IST

Open in App

लखनऊ, 13 जून कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए भाजपा सरकार के खराब प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि सरकार अगर महंगाई कम करने के लिए फौरन कदम नहीं उठाती है तो पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉक्टर हिलाल अहमद ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, "आर्थिक व्यवस्था का ऐसा कुप्रबन्धन उत्तर प्रदेश की जनता आजादी के बाद से पहली बार झेल रही है। लगातार बढ़ते हुए डीजल एवं पेट्रोल के दामों ने जनता की कमर पहले ही तोड़ रखी थी। अब खाद्य पदार्थो के आसमान छूते हुए मूल्यों ने गरीब जनता के मुँह से निवाला भी छीन लिया है।"

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह बढ़ती हुई महंगाई पर तुरन्त लगाम लगाये तथा गरीबों के खातों में कम से कम छह हजार रुपये प्रतिमाह डाले। यदि सरकार ने महंगाई को कम करने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाये तो कांग्रेस एक बार फिर जनता की आवाज बनकर बढ़ती हुई महंगाई के विरूद्ध सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगी।

अहमद ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा अपनी पूरी ताकत मुख्यमंत्री बनाने और हटाने में लगा रही है। प्रदेश की जनता को महंगाई डायन के सुपुर्द कर सरकार में मलाईदार पदों को प्राप्त करने की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में होड़ लगी है। जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता