लाइव न्यूज़ :

सरकार निर्दोष किसानों को ना फंसाए, वरना उनका आंदोलन और तेज होगा : आजाद

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जनवरी राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को केन्द्र सरकार से कहा कि वह लाल किले की घटना में निर्दोष किसानों को ना फंसाए वरना उनका आंदोलन और अधिक फैल जाएगा। हालांकि, आजाद ने भी 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा और लाल किले की घटना की आलोचना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में आजाद ने कहा कि सरकार को घटना के लिए जिम्मेदार असली दोषियों को पकड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही तीनों कृषि विधेयकों को कानूनी रूप देने से पहले संसद की स्थायी या प्रवर समिति के पास ना भेजकर ‘गलती’कर चुकी है और इसी कारण किसानों का आंदोलन चल रहा है।

उन्होंने बैठक में कहा, ‘‘मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि निर्दोष किसान नेताओं को फंसा कर वह एक और गलती ना करे। अगर वह ऐसा करती है तो आंदोलन और विकराल/विशाल रूप लेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह अकड़ ना दिखाए क्योंकि किसान हमारे अपने हैं और उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सरकार को हमारे अन्नादाताओं के साथ इसे अहम का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए