लाइव न्यूज़ :

सरकार नये पुलिस महानिदेशक को स्वतंत्रता और निष्पक्षता से काम कर दे : सपा-बसपा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 14:11 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक द्वारा कार्यभार संभाले जाने के एक दिन बाद विपक्षी बहुजन समाज पार्टी (बसपा)और समाजवादी पार्टी (सपा) ने उन्हें स्वतंत्रता और निष्पक्षता से काम करने देने की मांग प्रदेश सरकार से की।

उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला था।

बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि सर्वविदित है कि यूपी में चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार रही हो या सपा की अथवा वर्तमान में भाजपा की, पुलिस व सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम नहीं करने देने व इनका घोर दुरुपयोग करने के कारण ये सभी सरकारें यहां की जनता को कानून का राज देने में अति-विफल रही हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘जबकि बीएसपी के शासनकाल में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करने के लिए सरकारी तंत्र को निष्पक्षता से काम करने की छूट दी गई तथा कानून तोड़ने पर पार्टी के एमपी को भी जेल भेजा गया। अतः भाजपा नए डीजीपी व अन्य सरकारी तंत्र को स्वतंत्रता व निष्पक्षता से काम करने दे बीएसपी की मांग।''

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट किया, '' आशा है उप्र में पुलिस का नया नेतृत्व अपनी प्रतिबद्धता जनता के प्रति दिखाएगा और अब तक के भाजपा काल में पुलिस के द्वारा जिस प्रकार की नाइंसाफ़ी आम जनता तथा विपक्ष के ख़िलाफ़ झूठे मुक़दमों के रूप में हुई है, उस प्रथा को ख़त्म करेगा। पुलिस जनता के विश्वास की प्रतीक होनी चाहिए।''

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल ने कार्यभार संभाला था।

वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को बुधवार को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

पुलिस महानिदेशक से शुक्रवार को जब पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के बारे में पूछा था तो उन्होंने कहा कि जो व्यवस्था है उसका अध्ययन करेंगे और पुलिस कानून के दायरें में रहकर नियमानुसार काम करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल