लाइव न्यूज़ :

पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार : मायावती

By भाषा | Updated: April 14, 2021 10:26 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को सरकार से कोविड-19 महामारी के कारण अपने घरों की ओर पलायन कर रहे श्रमिकों और कामगारों को रोककर उनके रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करने तथा सभी गरीबों और जरूरतमंदों को कोविड-19 का निशुल्क टीका लगवाने की मांग की।

मायावती ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर एक बयान में कहा, "देश में इस वर्ष फिर से कोविड-19 महामारी की रफ्तार बढ़ने की वजह से जो लोग पलायन कर अपने-अपने राज्यों में लौटने का मन बना रहे हैं या लौट रहे हैं, उन्हें वहीं रोक कर वहां की राज्य सरकारें उनके रहने और खाने की समुचित व्यवस्था करे। वरना ये लोग महामारी की चपेट में आ सकते हैं। इसे रोकने के लिए केंद्र की सरकार भी राज्य सरकारों की मदद करे।"

मायावती ने गरीबों और जरूरतमंदों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की मांग दोहराते हुए कहा, "सरकार ने टीका लगवाने को लेकर 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाने का विशेष अभियान चलाया है। यह अच्छी बात है लेकिन अगर यह उत्सव देश के गरीब एवं अन्य सभी जरूरतमंदों को मुफ्त में टीका लगाने के रूप में मनाया जाता तो यह ज्यादा उचित होता।"

उन्होंने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करती हैं कि वह देश के सभी वर्गों और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में कोविड-19 का टीका लगाने का आज ही एलान करे।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोविड-19 प्रकोप के चलते बसपा के कार्यकर्ता सभी सरकारी नियमों का अनुपालन करते हुए सादगी से जयंती कार्यक्रम मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन बसपा के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज ही के दिन जातिवादी, रूढ़िवादी और संकीर्ण मानसिकता रखने वाली पार्टियों और ताकतों का मुकाबला करने और आंबेडकर के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए बसपा का गठन किया गया था।

उन्होंने दावा किया, "बसपा बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाते हुए पूरे जी जान से लगी हुई है जिसके लिए हमें बाबा साहब की सोच के मुताबिक केंद्र और राज्यों में तथा अन्य सभी स्तर पर राजनीतिक सत्ता की ‘मास्टर चाबी’ खुद अपने हाथों में लेनी होगी। इसी खास मकसद से ही बसपा का गठन किया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बसपा के लोग बाबा साहब के सपने को जरूर साकार करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो