लाइव न्यूज़ :

आतंकी संगठनों के ड्रोन हमलों से निपटने के लिए समग्र नीति बनाए सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 29, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के एक स्टेशन पर ड्रोन से बम गिराए जाने की घटना की पृष्ठभूमि में मंगलवार को कहा कि सरकार को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के ड्रोन हमलों से निपटने के लिए ठोस और समग्र नीति बनानी चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ करने की बजाय इस विषय पर रक्षा विशेषज्ञों से परामर्श लेने की जरूरत है।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘सशस्त्र ड्रोन हमला सुरक्षा बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों के लिए वास्तविक खतरा है। परिपत्रों और नियमों में संशोधनों की बजाय एक विश्वसनीय और समग्र नीति एवं कदम इस वक्त की जरूरत है ताकि कुख्यात आईएसआई समर्थित और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों के हमलों से निपटा जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आशा करता हूं कि भाजपा सरकार इससे अवगत है कि आईएसआई और पाकिस्तान में मौजूद आतंकी समूह चीन के ‘हेक्साकॉप्टर’ और ड्रोन का इस्तेमाल सीमा पार हथियार गिराने के लिए करते हैं तथा चीन ने इन्हें ‘सीपेक’ (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) में इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान को भेंट किया है।’’

कांग्रेस महासचिव ने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार को यह पता होना चाहिए कि ऊंचाई वाले इलाकों के लिए चीन ने पाकिस्तान को 50 विंग लूंग-2 सशस्त्र ड्रोन बेचे हैं।

उन्होंने संसद में पूछे गए कुछ प्रश्नों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार इससे जरूर अवगत होगी कि सांसदों ने ड्रोन हमलों के मुद्दे पर बार-बार सवाल पूछे हैं।

सुरजेवाला ने यह भी कहा, ‘‘पूरा देश इस तरह के हमलों को नाकाम करने के लिए हमारे सुरक्षा बलों और सरकार के साथ खड़ा है। परंतु मोदी सरकार को इसका अहसास करना चाहिए कि ‘हेडलाइन मैनेजमेंट’ करने की बजाय रक्षा विशेषज्ञों से रणनीतिक सलाह लेने की जरूरत है।’’

गौरतलब है कि जम्मू स्थित भारतीय वायुसेना के स्टेशन में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक ड्रोन से दो बम गिराए गए थे। यह इस तरह का पहला हमला था। इस घटना में दो लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह