लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के 643 करोड़ रुपये के खाद्यान्न वितरण के दावे पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:09 IST

Open in App

शिमला, 26 सितंबर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने कोविड-19 महामारी के दौरान मुफ्त में 643 करोड़ रुपये का खाद्यान्न वितरित करने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर रविवार को राज्य सरकार से एक श्वेत पत्र जारी करने का आग्रह किया।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कुलदीप सिंह राठौर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मांग की कि सरकार इस बात का ब्योरा सार्वजनिक करे कि वितरण कहां हुआ और इसके लाभार्थी कौन हैं ।

ठाकुर ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य में पात्र परिवारों को 643 करोड़ रुपये का खाद्यान्न मुफ्त में वितरित किया गया है।

राठौड़ ने राज्य में मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में घोटाले का भी आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को 'भारत बंद' के किसान संघों के आह्वान का समर्थन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह