लाइव न्यूज़ :

सरकार कृषि कानूनों में एमएसपी को शामिल करे या इन्हें वापस लेः ओवैसी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:14 IST

Open in App

हैदराबाद, 30 दिसंबर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के महीनेभर से चल रहे प्रदर्शन को खत्म करने के लिए राजग सरकार को नए कृषि अधिनियमों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को शामिल करना चाहिए या इन कानूनों को वापस लेना चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि यह समझना चाहिए कि किसानों की मांगे वास्तविक हैं।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा " राष्ट्रहित में यही है कि मोदी सरकार (किसानों की) मांगों को माने।"

आंदोलन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा, " सरकार के लिए बहुत आसान रास्ता है। प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि वह कानूनों में संशोधन कर एमएसपी को शामिल करने जा रहे हैं। या फिर उन तीनों कानूनों को वापस ले सकते हैं।"

दो मालवाहक पोतों के 39 भारतीय नाविकों के चीन में फंसने की खबरों पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उन्हें वापस लाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

सरकार ने बुधवार को कहा कि नाविकों को वापस लाने के लिए पड़ोसी देश के साथ राजनयिक स्तर पर बातचीत की जा रही है।

हैदराबाद से सांसद ने आरोप लगाया कि चीनी सेना ने पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी के देपसॉन्ग में एक हजार वर्ग किलोमीटर से ज्यादा हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे