लाइव न्यूज़ :

यूरिया, अन्य उर्वरकों को तुरंत पंजाब पहुंचाएं सरकार: हरसिमरत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:32 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 नवंबर बठिंडा की सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सोमवार को केंद्र और पंजाब सरकार से राज्य में यूरिया और अन्य उर्वरकों को तुरंत पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि इनकी आपूर्ति में अब और देरी गेहूं की फसल को प्रभावित करेगी।

हरसिमरत ने यहां एक बयान में कहा कि गेहूं की फसल के लिए खेतों में यूरिया का पहला प्रयोग नवंबर के मध्य में होता है ताकि अधिक उपज सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा, "समय बीत रहा है और अभी तक किसानों को आठ लाख टन यूरिया की आवश्यक आपूर्ति को लेकर कोई निश्चितता नहीं है, जबकि कल फिर से ट्रेन सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार टालमटोल कर रही है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आस-पास के इलाकों से सड़क मार्ग से यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

उन्होंने कहा, "पानीपत में नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) प्लांट में यूरिया उपलब्ध है और पंजाब के कुछ हिस्सों में सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचाया जा सकता था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने कोई पहल नहीं की।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को केंद्र के साथ बातचीत करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि गेहूं की फसल पर प्रतिकूल असर न पड़े, इसके लिए अगले एक सप्ताह में राज्य को यूरिया की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र