लाइव न्यूज़ :

सरकार कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा दे : आराधना मिश्रा

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:27 IST

Open in App

लखनऊ, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र पर सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की है कि सरकार कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा दे और कोविड-19 काल में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों को चार-चार लाख रुपये का हर्जाना दिया जाए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में पत्रकारों से बातचीत में आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि कोरोना से मरने वालों का सही आंकड़ा न बताने एवं आपदा कानून के अधिकार के तहत मुआवजा नहीं दिये जाने के कारण कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘‘कोविड न्याय अभियान’’ चला रही है, जिसके अर्न्तगत देशव्यापी आन्दोलन चलाते हुए लगातार इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा जा रहा हैं।

उन्‍होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ''सरकार कोविड प्रभावित लोगों और मरने वालों का सही आंकड़ा दे और कोविड महामारी में अपने प्रियजनों को खो चुके परिवारों को चार-चार लाख रुपये का हर्जाना दे।''

उन्‍होंने दावा किया कि हर प्रभावित परिवार को मुआवज़ा मिले, इसके लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी, यह कांग्रेस के ‘‘कोविड न्याय अभियान’’ का संकल्प है।

मिश्रा ने कहा कि कोविड महामारी से देश के करोड़ों लोग प्रभावित हुए और लाखों को जान गंवानी पड़ी, यह मोदी सरकार की लापरवाही का नतीजा है, जो उसने कोरोना काल में दिखायी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ लोग कोविड से प्रभावित हुए हैं और चार लाख 69 हज़ार लोग अभी तक जान गंवा चुके हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यही नहीं सरकार के हिसाब से उत्तर प्रदेश में अब तक 17 लाख से ज्यादा लोग कोविड से प्रभावित हो चुके हैं और लगभग 23 हजार लोग अब तक जान गंवा चुके हैं। उन्होंने सरकार द्वारा दिये गये आकड़ों पर सवाल उठाया तथा उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए कहा कि ग़ैर सरकारी अनुमानों के मुताबिक ये आंकड़े पांच गुना से भी ज्यादा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए