सरकार धान समेत तिलहनी फसलों की बर्बादी पर किसानों को मुआवजा दे : लल्‍लू

By भाषा | Updated: November 17, 2020 22:31 IST2020-11-17T22:31:12+5:302020-11-17T22:31:12+5:30

Government should give compensation to farmers on wastage of oilseed crops including paddy: Lallu | सरकार धान समेत तिलहनी फसलों की बर्बादी पर किसानों को मुआवजा दे : लल्‍लू

सरकार धान समेत तिलहनी फसलों की बर्बादी पर किसानों को मुआवजा दे : लल्‍लू

लखनऊ, 17 नवंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बेमौसम बरसात से हुई फसलों की बर्बादी पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों की धान सहित तिलहनी फसलों का समुचित मुआवजा देने की सरकार से मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से भीगा हुआ धान खरीदने के लिए भी सरकार निर्देश जारी करे।

मंगलवार को पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति कतई संवेदनशील नहीं है। उन्‍होंने कहा कि यदि सरकार ने समय से सरकारी क्रय केन्द्र खोले होते तो आज किसानों को यह दिन न देखना पड़ता। एक ओर बारिश के कारण खेतों में धान बर्बाद हो रहा है वहीं सरकारी क्रय केंद्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार और क्रय केंद्रों की बदहाली के चलते किसानों का धान बेमौसम वर्षा की भेंट चढ़ गया है।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के रायबरेली, अमेठी व सुल्तानपुर आदि जिलों में अभी भी धान की खेतों में कटाई चल रही है। धान की मड़ाई न हो पाने से धान भीगकर खराब हो रहा है वहीं अगेती फसल मटर और सरसों की बुआई की गयी फसल वर्षा के कारण बर्बाद हो गयी है।

लल्‍लू ने कहा कि पराली को लेकर भी प्रदेश सरकार किसानों के साथ दोहरा मापदंड अपना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government should give compensation to farmers on wastage of oilseed crops including paddy: Lallu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे