अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च की बजाय टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे सरकार: राहुल

By भाषा | Updated: April 24, 2021 11:17 IST2021-04-24T11:17:46+5:302021-04-24T11:17:46+5:30

Government should focus on vaccines, oxygen and other health services instead of spending on unnecessary projects: Rahul | अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च की बजाय टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे सरकार: राहुल

अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च की बजाय टीके, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे सरकार: राहुल

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार को प्रचार और अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने की बजाय टीके, ऑक्सीजन तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि वह पीआर व अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने की बजाय टीका, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे।’’

कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह करते हुए कहा, ‘‘आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा। इससे निपटने के लिए देश को तैयार करना होगा। वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!’’

इससे एक दिन पहले, राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर सवाल खड़े किए थे।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 3,46,786 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए। वहीं, 2,624 संक्रमितों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,89,544 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government should focus on vaccines, oxygen and other health services instead of spending on unnecessary projects: Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे