लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की जांच करने और संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करें सरकार: अदालत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को शहर की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों से निपटने के लिए जांच में तेजी लाने और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर ध्यान केंद्रित करे।

अदालत ने कहा कि लोगों में मन में वायरस के बारे में काफी डर समाया हुआ है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रह्मण्यम प्रसाद की पीठ ने कहा कि जांच के नतीजे बताने में अभी 48 घंटे या उससे ज्यादा वक्त लगता है, जबकि यह 24 घंटे के अंदर होना चाहिए।

अदालत ने कहा कि जांच प्रयोगशालाएं नमूना लेते समय ही लोगों के नंबर ले लें और कोविड-19 की जांच के नतीजे उनके मोबाइल फोन पर दिए जा सकते हैं तथा वेबसाइट पर इसे बाद में डाला जा सकता है।

अदालत का निर्देश और सुझाव, राष्ट्रीय राजधानी में जांच की संख्या बढ़ाने और तेजी से जांच के नतीजे देने को लेकर दायर की गई अधिवक्ता राकेश मल्होत्रा की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आया है।

अदालत ने सरकार से कहा कि वर्तमान में हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। ‘‘यह केवल संक्रमण के कारण नहीं है, बल्कि इस कारण है कि आप नहीं जानते हैं कि वायरस का वाहक कौन हैं। ये दोनों चीजों लोगों में मन में समाई हुई हैं। हल्के संक्रमण वाले मरीज शीघ्रता से स्वस्थ हो सकते हैं , लेकिन इस समय डर की भावना बहुत ज्यादा है। ’’

अदालत ने यह भी कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि घर पर पृथक रह रहे लोग घरों के अंदर ही रहें और बाहर नहीं जाएं तथा अन्य को संक्रमित नहीं करें।

पीठ ने कहा, ‘‘आप कैसे निगरानी करते हैं , यह बहुत महत्वपूर्ण है। ’’ पीठ ने पूछा, ‘‘आप किस तरह से निगरानी कर रहे हैं। ’’

अदालत ने दिल्ली सरकार द्वारा दाखिल स्थिति रिपोर्ट पर गौर करने के बाद कहा कि इसमें आईसीयू बेड में वृद्धि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी का अभाव है। साथ ही, इन पहलुओं पर उसने अगली स्थिति रिपोर्ट में सूचना देने का निर्देश दिया, जो 14 दिसंबर तक दाखिल की जानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है