लाइव न्यूज़ :

आंदोलन में मरने वाले किसानों को शहीद घोषित करे सरकार -राष्ट्रीय लोक दल

By भाषा | Updated: September 25, 2021 17:00 IST

Open in App

मेरठ, 25 सितंबर कृषक आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुये राष्ट्रीय लोक दल ने दिवंगत किसानों के परिवार को भरण पोषण के लिए सरकार से 50 लाख रुपये देने के अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा उनके बच्चों के लिये मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने का आग्रह किया है ।

राष्ट्रीय लोक दल के मीडिया संयोजक सुरेंद्र शर्मा ने कहा, ‘‘देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था, उन्होंने देश के किसानों और जवानों को एक ही समान समझा था हमारे देश का जवान फौज में भर्ती होकर इस पूरे मुल्क की हिफाजत करता है तथा हमारा किसान भाई खेती किसानी में काम करते हुए हम सब के लिए खाद्यान्न मुहैया कराते हैं ।’’

शर्मा ने कहा कि किसान देश की आर्थिक स्थिति की भी हिफाजत करता है और इसलिए जिस प्रकार एक जवान की शहादत के बाद उसे शहीद घोषित करते हुए उसके परिवार को पेंशन एवं अन्य सभी सुविधाएं दी जाती हैं उसी प्रकार किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को भी शहीद घोषित करते हुए सभी सुविधाएं सरकार उन्हें प्रदान करें ताकि हमारे अन्नदाता भी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए