लाइव न्यूज़ :

शुल्क चोरी की सूचना देने वाले वाले व्यक्ति को इनाम देने पर निर्णय करे सरकार : अदालत

By भाषा | Updated: December 12, 2020 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से कहा कि वह केंद्रीय उत्पाद शुल्क महानिदेशालय की खुफिया इकाई को सूचना देने वाले सूचना-प्रदाता को इनाम राशि देने की अर्जी पर शीघ्रता और और यथासंभव व्यावहारिक ढंग से निर्णय करे। इस सूचना के आधार पर डीएलएफ परियोजना में 86 लाख रुपये की उत्पाद शुल्क चोरी का खुलासा हुआ था।

इस संबंध में तय नीति के तहत इनाम राशि दिलाने का अनुरोध करने वाले सूचना-प्रदाता एवं याचिकाकर्ता के वकील से अदालत ने कहा कि वह अपना ब्यौरा और अर्जी सीलबंद लिफाफे में केंद्र सरकार के वकील - वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पैनल में शामिल राहुल शर्मा और अधिवक्ता सीके भट्ट को दें। दोनों वकील इस लिफाफे को संबंधित प्राधिकार या विभाग को भेजेंगे।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जलान की पीठ ने सरकार को निर्देश दिया कि वह पिछले साल जुलाई में इस व्यक्ति द्वारा दी गयी अर्जी पर मामले में लागू होने वाले कानून, नियम, और मामले में लागू सरकार की नीति और सबूतों के आधार पर यथाशीघ्र और व्यावहारिक तरीके से निर्णय करे।

इसके साथ ही अदालत ने मामले को निस्तारण कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?