लाइव न्यूज़ :

विदेशी कर्ज और उस पर दिये जा रहे ब्याज के बारे में श्वेत पत्र लाये सरकार: भाकपा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार "अनजान" ने केंद्र सरकार से देश पर विदेशी कर्ज और उसपर दिए जा रहे ब्याज पर श्वेत पत्र लाने की मांग करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार चाहे जिस पार्टी की रही हो, उद्योगपतियों को सरकारी बैंकों से कर्जा लेकर विदेश भागने से रोकने में नाकाम रही है।

‘अनजान’ ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘देश के राष्ट्रीयकृत बैंको को देश के उद्योगपतियों ने चूना लगाकर उन्हें तबाह करने की एक सुनिश्चित योजना बना रखी है। इसी योजना के तहत पिछले 20 वर्षों में इन बैंकों को कमजोर करने की निरंतर कोशिश होती रही है।’’

एक प्रेस विज्ञप्ति में भाकपा नेता यह भी दावा किया कि सरकार चाहे जिस पार्टी की रही हो, उद्योगपतियों को सरकारी बैंकों से कर्ज लेकर विदेश भागने से रोकने में नाकाम रही है।

उन्होंने दावा किया सरकारी खज़ाने से बैंकों को चूना लगाकर विदेश भागने वाले उद्योगपतियों को देश वापस लाने की कोशिश में लगभग 200 करोड़ रुपये अदालतों में खर्च हो गए।

‘अनजान’ ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सरकारी बैंकों को “बदनाम” और ‘‘बंद” करके इन बैंकों की साख खत्म करना चाहती है और कॉरपोरेट कंपनियों के निजी बैंकों को बढ़ावा देना चाहती है।

भाकपा नेता ने मांग की, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक श्वेत पत्र जारी करके देश को बताना चाहिए कि जब वह (2014 में) प्रधानमंत्री बने थे तब देश पर कितना परदेसी कर्ज था और उस पर कितना ब्याज दिया जाता था। विगत सात वर्षों में उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश पर कितना विदेशी कर्ज हो गया है और भारत कितना ब्याज प्रति वर्ष दे रहा है।”

उन्होंने यह भी मांग की, “ प्रधानमंत्री को बताना चाहिए पीएम केयर फंड में कितना पैसा आया और कहां खर्च हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया