लाइव न्यूज़ :

सरकार पेगासस पर चर्चा के लिए तैयार हो, फिर चलेगा सदन : खड़गे

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की और कहा कि पहले सरकार पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा के लिए तैयार हो, उसके बाद ही संसद की कार्यवाही सुचारू रूप चलेगी और दूसरे मुद्दों पर बात होगी।

खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में कांग्रेस और समान विचार वाले राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न दलों के दोनों सदनों के नेता और सांसद मौजूद रहे।

बैठक में खड़गे के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और आनंद शर्मा, द्रमुक के टी आर बालू एवं तिरुची शिवा, शिवसेना के संजय राउत, तृणमूल कांग्रेस के सुखेंदु शेखर रॉय, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की वंदना चव्हाण, नेशनल कॉन्फ्रेंस के हसनैन मसूदी और कई अन्य राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

इस बैठक के बाद खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम पेगासस के मुद्दे को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि इसमें सभी की जासूसी हो रही है। इजरायल की सरकार ने इस स्पाईवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ पर छापा मारा। इसके बाद एनएसओ की तरफ से बयान आया कि जिसने पेगासस का इस्तेमाल किया है, उसे इसका उपयोग स्थगित करना चाहिए। इसका मतलब यह है कि दुनिया के कई देशों में जासूसी चल रही थी और हमारे देश में 2019 से चल रही है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि इस मामले पर चर्चा हो और सारी चीजें बाहर आए। सरकार की ओर से बार-बार हम पर आरोप लगाया जा रहा है कि हम संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। यह असत्य है। हम चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन पहले सरकार तो इस पर चर्चा के लिए तैयार हो।’’

उन्होंने बताया, ‘‘बैठक में सभी नेताओं ने एक आवाज में यही कहा है कि पेगासस पर पहले चर्चा हो और फिर सदन दूसरे मुद्दों पर चर्चा हो। पूरा विपक्ष एक होकर इस विषय पर लड़ रहे हैं।’’

पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है। 19 जुलाई से मॉनसून सत्र आरंभ हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है।

विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह