लाइव न्यूज़ :

गलवान से जुड़े वीडियो पर जवाब दे सरकार, चीन को जवाबदेह ठहराया जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 15, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कांग्रेस ने पिछले साल गलवान घाटी में चीन और भारत के सैनिकों के बीच हुई झड़प से कथित तौर पर संबंद्ध एक वीडियो का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस विषय पर सरकार को जवाब देना चाहिए और प्रधानमंत्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि चीन को ‘युद्ध अपराध’ के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चीन की ओर से जारी हृदय विदारक वीडियो कल हम सबने देखा। उस वीडियो पर सरकार की चुप्पी को लेकर हम सवाल उठाना चाहते हैं। उस वीडियो की सत्यता पर सरकार को आगे आकर जवाब देना चाहिए। अगर वह वीडियो सत्य है, तो यह बहुत ज्यादा ह्रदय विदारक तो है ही, बहुत गंभीर मुद्दा भी है क्योंकि यह युद्ध अपराध की श्रेणी में आएगा।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ चीन की हिम्मत कैसे हुई कि इस तरह के युद्ध अपराध की गतिविधियों में वह संलिप्त हुआ ? अगर सरकार इसे युद्ध अपराध की श्रेणी में शामिल घटना मानती है तो वह क्या कदम उठाएगी? क्या अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसमें शामिल करना चाहिए?’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में इस विषय को ले जाया जाना चाहिए।’’

चीन की आक्रमकता और उसके साथ व्यापारिक संबंधों का हवाला देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आपका (सरकार) चीन के प्रति जो रवैया है, आखिर इसका कारण क्या है, आप किस दबाव में हैं? सरकार ने कितनी ऊंची-ऊंची बातें की थीं , लेकिन 7 साल से जब भी मौका आता है, तो सिर्फ भाषण देना जानती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार हमारी सीमाओं की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर