लाइव न्यूज़ :

शासकीय सेवक आश्रित सदस्यों का करा सकेंगे इलाज

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 12, 2019 05:07 IST

प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिए जाने के लिए सरकार का आय सीमा बढ़ा दी है.

Open in App

प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के आश्रित परिजनों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति दिए जाने के लिए सरकार का आय सीमा बढ़ा दी है. अभी तक सरकारी कर्मचारियों के एक लाख रुपए मासिक आमदनी वाले आश्रितों को ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति दी जाती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अब आय सीमा बढ़ाकर 3 लाख कर दी है. इसका लाभ प्रदेश के करीब तीन लाख कर्मचारियों के आश्रितों को मिल सकेंगा.

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश चिकित्सा परिचर्या नियम में पूर्ण आश्रित सदस्य की वार्षिक आय सीमा 1 लाख रुपए वार्षिक थी, जिसके चलते परिवार के ऐसे सदस्य माता, पिता, पत्नी, पति अथवा बच्चें जो 8300 रुपए प्रतिमाह से अधिक कमाते थे, पर पूर्णत: आश्रित नहीं माने जाते थे और इनके इलाज पर खर्च होने वाले राशि की प्रतिपूर्ति शासकीय सेवक को नही की जाती थी, जिससे शासकीय सेवक को अपने परिवार के सदस्यों का महंगा इलाज करवाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था.

मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के महामंत्री शर्मा ने मुख्य सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की थी कि राज्य शासन के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदेश सरकार द्वारा सातवां वेतनमान देने से आय में वृद्धि होने के बाबजूद मंहगाई एवं चिकित्सा दरों में अत्याधिक वृद्धि होने के दृष्टिगत पूर्णत आश्रित सदस्यों की आय सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 3 लाख वार्षिक किया जाए.

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने परिपत्र जारी कर शासकीय सेवक के माता-पिता जिनकी अधिकतम आय पेंशन एवं अन्य साधनों को शामिल करते हुए 25 हजार रुपए मासिक अर्थात 3 लाख वार्षिक है को शासकीय सेवक पर पूर्णत: आश्रित मान्य किया है जिसके चलते अब शासकीय सेवक माता पिता का इलाज कराकर चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्राप्त कर सकते है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया