लाइव न्यूज़ :

सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपी सरकारी कर्मचारी को किया गया सेवा से निलंबित: सावंत

By भाषा | Updated: July 29, 2021 16:29 IST

Open in App

पणजी, 29 जुलाई गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीच (समुद्र तट) पर दो नाबालिग लड़कियों से सामूहिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किये गये एक सरकारी कर्मचारी को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

गोवा की राजधानी पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर बेनौलिम बीच पर रविवार को एक सरकारी कर्मचारी (कृषि विभाग के ड्राइवर) समेत चार व्यक्तियों ने कथित रूप से अपने को पुलिसकर्मी बताकर दो लड़कों के साथ मारपीट की तथा उनके (दोनों लड़कों के) साथ आयी दो लड़कियों के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि सभी चार आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं।

सावंत ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, ‘‘ उनमें एक आरोपी सरकारी कर्मचारी है और उसे सेवा से निलंबित कर दिया गया है। ’’ उन्होंने कहा कि उसे बर्खास्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

इस बीच पुलिस महानिदेशक मुकेश कुमार मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने के लिए समुद्र तटों और छिटपुट-एकांत स्थलों पर गश्त बढ़ा दी गयी है।

दो लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले को लेकर विपक्ष का दबाव झेल रहे सावंत विधानसभा में दिये अपने इस बयान को लेकर निशाने पर आ गये हैं कि अभिभावकों को आत्ममंथन करना चाहिए कि उनके बच्चे इतनी देर रात को समुद्र तट पर क्यों थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो