लाइव न्यूज़ :

सरकार ने तस्करी निरोधक मसौदा विधेयक पर सुझाव मांगे

By भाषा | Updated: July 4, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मानव तस्करी (निषेध, देखभाल एवं पुनर्वास) विधेयक 2021 के मसौदे पर विभिन्न पक्षों से सुझाव मांगे हैं।

मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य व्यक्तियों और खासकर महिलाओं एवं बच्चों की तस्करी को रोकना है।

इसमें बताया गया कि इसके तहत पीड़ितों को देखभाल, सुरक्षा एवं पुनर्वास मुहैया कराया जाएगा, साथ ही उनके अधिकारों का सम्मान किया जाएगा एवं उनके लिए कानूनी, आर्थिक एवं सामाजिक माहौल तैयार किया जाएगा तथा उनके साथ अपराध करने वालों पर मुकदमा चलाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

यह व्यक्तियों की तस्करी के हर अपराध पर लागू होगा जिसमें सीमा पार तस्करी भी शामिल है।

मसौदा विधेयक के मुताबिक तस्करी का दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को कम से कम सात वर्ष कैद की सजा होगी जिसे बढ़ाकर 10 वर्ष तक किया जा सकता है।दोषी पर कम से कम एक लाख रुपये और अधिकतम पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह