लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं : केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 16:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 दिसंबर स्कूली शिक्षा को लेकर अंतर-राज्यीय वाकयुद्ध को बढ़ाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पंजाब में सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं और उन्होंने इन शैक्षणिक संस्थानों की स्थिति सुधारने के लिए उनकी पार्टी को राज्य की सत्ता में लाने के लिए जनसमर्थन मांगा।

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ पंजाब में शिक्षा की दशा बहुत खराब है। सरकारी विद्यालय बहुत बुरी स्थिति में हैं। सरकारी विद्यालयों में बिल्कुल पढ़ाई नहीं होती है। पंजाब के अध्यापक बहुत अच्छे हैं लेकिन वे उदास हैं। पंजाब के सरकारी विद्यालयों में गरीबों, दलितों एवं अनुसूचित जाति समुदाय के 24 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं । सोचिए, इन बच्चों का भविष्य क्या है । ’’

पंजाब में अगले साल के प्रारंभ में विधानसभा चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस से सत्ता हथियाने के लिए जी-तोड़ कोशिश में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि हाल के सप्ताहों में सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं आप नेताओं ने क्रमश: पंजाब एवं दिल्ली में अपने विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति पर एक दूसरे पर निशाना साधा है।

इस माह के प्रारंभ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिल्ली के अपने समकक्ष केजरीवाल को ‘सत्तालोलुप बाहरी’ करार देते हुए कहा था कि वह राज्य पर शासन करना चाहते हैं एवं इस खातिर वह पंजाबियों को गुमराह कर रहे हैं।

केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश पंजाबी में जारी किया। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले दिल्ली में सरकारी विद्यालयों की दशा दयनीय थी लेकिन हमने उसकी स्थिति सुधारी। अब उन विद्यालयों की स्थिति इतनी सुधर गयी है कि इस साल निजी विद्यालयों से 2.5 लाख विद्यार्थियों ने सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या पंजाब के सरकारी विद्यालय दिल्ली की भांति अच्छे नहीं होने चाहिए? लेकिन चन्नी साहब कहते हैं कि पंजाब के विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत अच्छे हैं और उनमें सुधार की जरूरत नहीं है।’’’

केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या वे सोचते हैं कि पंजाब के विद्यालय पूरे देश में सबसे अच्छे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य