लाइव न्यूज़ :

जाली दस्तावेज जमा कराने के मामले में सरकारी स्कूल शिक्षक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 18:05 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 16 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पिछले 10 साल से काम कर रहे एक शिक्षक को नौकरी के लिए जाली दस्तावेज जमा कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि अनिल चौधरी को नई मंडी थाना क्षेत्र के बजहेरी गांव से सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

थानेदार (एसएचओ) अनिल कापरवान ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाज़ी), 468 (धोखाधड़ी के मकसद से जालसाजी करना) और 471 (जाली दस्तावेजों का वास्तविक की तरह इस्तेमाल करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने कहा कि जांच में पाया गया कि चौधरी ने नौकरी पाने के लिए जाली दस्तावेज जमा कराए थे।

इस बीच, शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और सरकार ने उसे तनख्वाह के रूप से दिए गए 46 लाख रुपये उससे वसूलने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन