लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: June 30, 2021 19:44 IST

Open in App

छोटा उदयपुर, 30 जून गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्य ने बुधवार सुबह कथित रूप से स्कूल के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

नसवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भावनाबेन दामोर (34) जिले के कुकर्दा गांव में सरकारी माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थीं।

अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने स्कूल के स्टोर रूम में स्थित शौचालय की खिड़की की रॉड से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके पास के एक सुसाइड नोट मिला है और हमने नसवाड़ी में उनके साथ रहने वाले उनके पति से घटना के संबंध में पूछताछ की है।''

अधिकारी ने कहा, ''हम आत्महत्या का कारण पता कर रहे हैं। सुसाइड नोट की भी जांच करेंगे। हम उनके पति व स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ कर रहे हैं। उनकी मौत की जानकारी उनके माता-पिता को दे दी गई है।''

उन्होंने कहा कि मृतक के शव को पॉस्टमॉर्टम के लिये सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब