लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों पर छात्राओं से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

By भाषा | Updated: December 8, 2021 14:17 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर राजस्थान के अलवर जिले में एक सरकारी स्कूल की चार छात्राओं ने अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार इस बारे में अलवर के मांढ़ण थाने में मंगलवार रात पांच महिला अध्यापकों सहित कुल 15 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी।

मांढ़ण के थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया, ‘‘सभी आरोपी स्कूल के शिक्षक हैं। नाबालिग लड़कियों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक, महिला शिक्षिका की मदद से उनके साथ दुष्कर्म करते थे।'

अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं। उन्होंने कहा कि एक प्राथमिकी में पीड़ित दो बहनें हैं जबकि अन्य दो मामलों में एक-एक पीड़ित है।

वहीं पुलिस के आला अधिकारी बुधवार को स्कूल और गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस को शक है कि यह स्कूल के एक पूर्व शिक्षक द्वारा बदला लेने का मामला है। इस शिक्षक को एक साल पहले छेड़छाड़ के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

पुलिस के अनुसार,'पूर्व शिक्षक की भूमिका सामने आई है। आशंका है कि उसने कर्मचारियों के खिलाफ साजिश रची। हालांकि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।'

वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने अलवर के जिलाधिकारी और भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos