लाइव न्यूज़ :

देश को बर्बाद कर देगी हवा में चल रही सरकार: कमलनाथ ने कृषि कानूनों पर कहा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:05 IST

Open in App

इंदौर, 10 दिसंबर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नये कृषि कानूनों को ‘‘किसानों के शोषण का कानून’’ करार दिया और कहा कि केंद्र सरकार हवा में चल रही है और पूरे देश को बर्बाद कर देगी।

कमलनाथ ने यहां बुधवार देर रात एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के दौरान संवाददाताओं से कहा, "यह सरकार आज हवा में चल रही है और हमारे पूरे देश को बर्बाद कर देगी।"

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से बुधवार को मुलाकात की और तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने का अनुरोध किया। इस बारे में पूछे गए सवाल पर कमलनाथ ने कहा, "राष्ट्रपति की भूमिका सरकार को सलाह देने की होती है। अब फैसला सरकार को लेना है। सरकार को कृषि क्षेत्र की हकीकत समझनी चाहिए।"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमारे देश की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है और जब तक इस क्षेत्र में आर्थिक मजबूती नहीं होगी, हमारी अर्थव्यवस्था नहीं सुधर सकती है।"

कमलनाथ ने कहा, "आज हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि किसानों के साथ न्याय हो और उन्हें उनकी उपज का सही मूल्य मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी