लाइव न्यूज़ :

'मंत्रियों, विधायकों के परिवारों को गोदाम खोलने पर सब्सिडी नहीं मिलने के प्रावधान को हटाए सरकार'

By भाषा | Updated: September 18, 2021 20:32 IST

Open in App

जयपुर, आठ सितंबर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को राज्य सरकार से उस प्रावधान को हटाने को कहा जो पूर्व और मौजूदा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों और जिला परिषद अध्यक्षों के परिवार के सदस्यों को गोदामों को खोलने पर 50 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी का लाभ लेने से रोकता है।

माकपा विधायक बलवान पूनिया ने शून्यकाल के दौरान विधानसभा में मामला उठाया और मांग की कि राज्य सरकार अपनी अधिसूचना में संशोधन करे।

पूनिया ने कहा कि पूर्व और मौजूदा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों और जिला परिषद अध्यक्षों के परिवारों को अधिसूचना में किसान परिवार नहीं माना गया है।

इस मुद्दे पर चर्चा के बाद संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने सदन को बताया कि गोदाम खोलने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी दी जाती है जबकि शेष को 25 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है।

मंत्री ने कहा कि अधिसूचना दो सितंबर को जारी की गई थी और इसमें पीएम-किसान योजना के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा किसान की दी गई परिभाषा को शामिल किया गया है।

धारीवाल ने राज्य सरकार के किसान और गैर-किसान परिवारों के वर्गीकरण का बचाव करते हुए कहा कि गैर-किसान परिवारों को 25 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि भारत सरकार की किसान की परिभाषा किसान सम्मान निधि योजना के संबंध में है और इसे इस योजना पर लागू नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह एक उद्यमशीलता गतिविधि है।

उन्होंने सरकार से इस श्रेणी में परिभाषित लोगों के परिवार के सदस्यों को 50 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी प्रदान करने के लिए अधिसूचना से शर्त हटाने को कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो