लाइव न्यूज़ :

सरकार ने भारत के टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित करने वाला गीत जारी किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर देश में 100 करोड़ लोगों के कोविड-रोधी टीकाकरण लक्ष्य की ओर बढ़ने के प्रयासों के बीच केंद्रीय मंत्रियों मनसुख मांडविया और हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को संयुक्त रूप से भारत के टीकाकरण अभियान पर एक वीडियो गीत जारी किया। इस गीत को गायक कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है।

गीत को जारी करने के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का आभार जताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने कहा कि भारत कोविड-रोधी टीके की 97 करोड़ से अधिक खुराक देने में सक्षम रहा।

उन्होंने कहा, ''सरकार और जनता ने स्वदेशी टीका विकसित करने में हमारे वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और चिकित्सा बिरादरी में विश्वास को दोहराया। सभी के प्रयासों के चलते, हम बेहद कम समय में देश के कोने-कोने तक टीकाकरण करने के विशाल कार्य के लक्ष्य को हासिल करने में समर्थ हुए।''

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''आने वाले सप्ताह में हम 100 करोड़ खुराक के आंकड़े को प्राप्त कर लेंगे।''

मंत्री ने कहा कि यह गीत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के बीच समग्र और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह गीत टीकाकरण के बारे में मिथकों को दूर करने और बड़े पैमाने पर लोगों को टीका लगवाने के लिए आकर्षित करने में मददगार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर