लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड टीके की 50 करोड़ खुराकें लगाने के लक्ष्य से चूकने वाली खबरों को खारिज किया

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई केंद्र सरकार ने मंगलवार को मीडिया में आईं उन खबरों को खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया है कि भारत जुलाई के अंत तक 50 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाने के लक्ष्य से चूक जाएगा। सरकार ने कहा कि “ये खबरें गलत हैं और इनमें तथ्यों को स्पष्ट रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। “

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई अंत तक 50 करोड़ टीके लगाने के लक्ष्य से चूकने का आरोप लगाने वाली मीडिया में हाल में आईं खबरों के संदर्भ में बयान जारी किया है। इन खबरों में दावा किया गया है कि सरकार ने मई 2021 में कहा था कि वह जुलाई 2021 के अंत तक 51.60 करोड़ टीके उपलब्ध कराएगी।

बयान में कहा गया है, “ये खबरें गलत हैं और इनमें तथ्यों को स्पष्ट रूप से गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।”

उसमें कहा गया है कि हो सकता है कि टीके की 51.60 करोड़ खुराकों के आंकड़ों को विभिन्न स्रतों से लिया गया हो, जिनमें जनवरी 2021 से जुलाई 2021 के अंत तक खुराकों की संभावित उपलब्धता के बारे में सूचना दी गई हो।

मंत्रालय ने कहा, “तथ्य यह है कि जनवरी 2021 से 31 जुलाई 2021 तक कुल 51.60 करोड़ से अधिक टीकों की खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।”

उसमें कहा गया है कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की आपूर्ति अग्रिम आवंटन और उन्हें दी गई अग्रिम सूचना के अनुसार की जाती है। महीने भर में विभिन्न समय पर टीकों की आपूर्ति की जाती है।

बयान के मुताबिक, “ इसलिए एक खास महीने के अंत तक 51.60 करोड़ खुराकों की उपलब्धता का अर्थ यह नहीं है कि उस महीने तक आपूर्ति की जाने वाली प्रत्येक खुराक का इस्तेमाल किया जाएगा या उसे लगाया जाएगा।”

मंत्रालय ने बताया कि एक जनवरी 2021 से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक कुल 45.7 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गई है और 31 जुलाई तक अतिरिक्त 6 .03 करोड़ खुराकों की आपूर्ति किए जाने की संभावना है। जनवरी 2021 से 31 जुलाई 2021 तक आपूर्ति की गई खुराकों की कुल संख्या 51.7 करोड़ होगी।

बयान में कहा गया है, “ इस बात की सराहना की जानी चाहिए कि भारत ने 44.19 करोड़ खुराकों को लगाने की उपलब्धि हासिल कर ली है, जो विश्व में हासिल की गई सबसे बड़ी संख्या है और इसे काफी तेज गति से भी किया गया है। इनमें से 9.60 करोड़ ऐसे मामले हैं जिनमें दोनों खुराकें दी गई हैं। ”

बयान में कहा गया है कि जून में टीके की कुल 11.97 करोड़ खुराकें दी गई थी। इसी प्रकार इस महीने 26 जुलाई तक कुल 10.62 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं