लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कोविड-19 से संबंधित समूहों का पुनर्गठन किया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई केन्द्र ने दस पैनल बनाने के लिये कोविड-19 के प्रबंधन के लिये गठित छह अधिकार प्राप्त समूहों का शनिवार को पुनर्गठन किया। इन समूहों के कामकाज का दायरा बढ़ाकर ऑक्सीजन की उपलब्धता, टीकाकरण, आपात प्रतिक्रिया और आर्थिक कल्याण संबंधी मामलों को भी इसमें शामिल किया गया है।

आधिकारिक आदेश के अनुसार एक अधिकार प्राप्त समूह ऑक्सीजन उत्पादन, आयात, पीएसए संयंत्रों की स्थापना के संबंधित मामलों से निपटेगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव इसके संयोजक होंगे। इस समूह में 10 सदस्य होंगे।

टीकाकरण, टीका खरीद, आयात आदि से संबंधित अधिकार प्राप्त समूह के संयोजक नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल होंगे। इसमें विदेश सचिव सहित नौ अन्य सदस्य होंगे।

जांचों से संबंधित अधिकार प्राप्त समूह के संयोजक आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव होंगे। इसमें आठ अन्य सदस्य होंगे।

आर्थिक एवं कल्याणकारी कदमों से संबंधित समूह के संयोजक आर्थिक मामलों के सचिव होंगे। इस समिति में 10 सदस्य होंगे।

सूचना, संचार एवं सार्वजनिक संवाद मामलों से संबंधित समूह के संयोजक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव होंगे। इस समिति में 10 अन्य सदस्य शामिल होंगे।

आपात प्रबंधन योजना और रणनीति से संबंधित अधिकार प्राप्त समूह के संयोजक नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल होंगे। इस समिति में 10 अन्य सदस्य शामिल होंगे।

आपात प्रतिक्रिया समूह के संयोजक केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव होंगे। इस समिति में दस अन्य सदस्य शामिल होंगे।

महामारी प्रतिक्रिया एवं समन्वय से संबंधित समूह के संयोजक गृह मंत्रालय के सचिव होंगे। इस समिति में 11 अन्य सदस्य शामिल होंगे।

मानव संसाधन एवं क्षमता निर्माण विकास से संबंधित समूह के संयोजक केंद्रीय श्रम सचिव होंगे और इसमें नौ अन्य सदस्य होंगे।

निजी क्षेत्र, गैर सरकारी संगठनों और अन्य के साथ भागीदारी से संबंधित समूह के संयोजक नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत होंगे। इसमें नौ अन्य सदस्य होंगे।

आदेश में गृह मंत्रालय के सचिव अजय भल्ला ने कहा कि देश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल