लाइव न्यूज़ :

सरकार को पिछले तीन महीनों में 28 हजार से अधिक जन शिकायतें मिलीं, 19,694 का निपटारा

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून केंद्र को इस साल मार्च से दो जून के बीच 28,000 से अधिक जन शिकायतें मिली थी जिनमें से 19,694 का निपटारा कर दिया गया। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई है।

कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान शिकायत निवारण की प्रगति की समीक्षा की और इस पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दूसरी लहर पहले की तुलना में अधिक गंभीर होने के बावजूद, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) शिकायतों का त्वरित निवारण कर चुनौती का सामना करने के लिए आगे बढ़ा है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डीएआरपीजी ने शिकायतों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा केन्द्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों के साथ बातचीत की।

बयान के अनुसार महामारी की दूसरी लहर में डीएआरपीजी को 28,005 शिकायतें मिलीं और 19,694 शिकायतों का निपटारा किया गया।

सरकारी अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पेंशनभोगियों के लिए एक विशेष टीकाकरण शिविर शनिवार को यहां लोक नायक भवन में आयोजित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता