लाइव न्यूज़ :

सरकार ने दिव्यांगता अध्ययन और पुनर्वास विज्ञान विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर सरकार ने एक सुलभ वातावरण में दिव्यांगता अध्ययन और पुनर्वास विज्ञान के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए ‘‘अपनी तरह का पहला’’ विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

गत 24 दिसम्बर को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए एक मसौदा विधेयक पर हितधारकों से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं।

इस संबंध में विभाग ने कहा कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए एक मसौदा विधेयक यानी दिव्यांगता अध्ययन और पुनर्वास विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2021 तैयार किया गया है।

विभाग ने कहा कि संसद के एक अलग अधिनियम के जरिये असम के कामरूप जिले में इस तरह का विश्वविद्यालय स्थापित करने का उसका इरादा है।

उसने कहा, ‘‘प्रस्तावित विश्वविद्यालय, अपनी तरह का पहला, एक अद्वितीय बहु-विषयक शैक्षणिक संस्थान होगा, जिसमें स्नातक स्तर तक के अनुसंधान, कार्यक्रम और पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें एक सुलभ वातावरण में दिव्यांगता अध्ययन और पुनर्वास विज्ञान के सभी पहलुओं को शामिल किया जायेगा।’’

विभाग ने दिव्यांगता अध्ययन और पुनर्वास विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक, 2021 के मसौदे पर लोगों से तीन जनवरी, 2021 तक प्रतिक्रियाएं मांगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए